79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण

238
Voice of Uttarakhand

– पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा तथा अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए उपस्थित पुलिस कर्मियों को किया प्रेरित

– जनपद के सभी थानों/ चौकियों/ कार्यालयों में भी किया गया ध्वजारोहण, अमर शहीदों को किया याद

देहरादून – “79 वें स्वतंत्रता दिवस” के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में शहीदों को नमन करते हुए ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित सभी अधिनस्थों को कर्तव्यनिष्ठा एवं देश सेवा की शपथ दिलाई गई।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सराहनीय कार्यो के लिए राष्ट्रपति पदक, मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड प्रशस्ति डिस्क प्राप्त करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम को पढ़कर उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों को अवगत कराया गया।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन

जनपद देहरादून के सभी थाना/चौंकियो/कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा झंडारोहण कर उपस्थित पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई, साथ ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया गया।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।

दून पुलिस परिवार की ओर से सभी प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।