Good News अब उपनल के माध्यम से विदेशों में भी मिलेगी नौकरी: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

139
Voice of Uttarakhand

देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उपनल प्रवासी जनशक्ति भर्ती से संबंधित कार्य को आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में बिंदु संख्या 14 के तौर पर समायोजन को स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा उत्तराखण्ड के मूल निवासियों को उपनल के माध्यम से विदेशों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

इसके साथ ही, कैबिनेट बैठक में उद्यान विभाग की मधुग्राम योजना से संबंधित एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने राज्य सैक्टर की मधुग्राम योजनान्तर्गत लम्बित भुगतान के रूप में कुल रु. 29.40 लाख की धनराशि जारी करने को स्वीकृति प्रदान की है। यह धनराशि उन मौनपालकों (मधुमक्खी पालकों) के देयकों के भुगतान हेतु दी जाएगी जिन्होंने मधुग्राम योजना के अंतर्गत मौनगृह एवं मौनवंशों की आपूर्ति की थी।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कदम राज्य के युवाओं और सैनिक परिवारों के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ