भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग 5,6,7 अगस्त को औरोवेली आश्रम ऋषिद्वार रायवाला में होगा

265

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग 5,6,7 अगस्त को औरोवेली आश्रम ऋषिद्वार रायवाला में होगा है । इसमें मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री व संगठन के पदाधिकारी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण व युवा मोर्चा की दिशा व दशा तय करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर आज युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने औरोवेली आश्रम ऋषिद्वार रायवाला में बैठक ली।

Also Read....  बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने आज प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी व सभी जिलाध्यक्ष और जिलो के दो दो महामंत्री प्रशिक्षण लेंगे।

कुंदन लटवाल ने बताया तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 11 सत्र होंगे। प्रत्येक सत्र को अलग-अलग पदाधिकारी संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत सौरव बहुगुणा भाजपा संगठन महामंत्री अजय भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संगठनात्मक व विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा

Also Read....  जल संरक्षण मॉडल देखने पुरोहितवाला पहुंचा आईयूसीएन का अंतराष्ट्रीय दल

कुंदन लटवाल ने कहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वृहद स्तर पर होने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग में किसी तरह की कमी न रहे इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है व्यवस्था हेतु बैठक रखी गई जिस्मे विभिन्न व्यवस्था हेतु प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

Also Read....  संवासनियों के चेहरे पर मुस्कान लौटाती डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल

बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली, हरजीत सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी, विपुल मेंदोली कार्यालय प्रभारी संजीव चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY