उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार की शानदार पहल अब पुलिस मैसो में बनेंगे पहाड़ी व्यंजन

316

देहरादून : उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की शानदार पहल पुलिस मैसों में पहाड़ी व्यंजन बनाने हेतु सर्कुलर किया जारी,अब पुलिस के मैसों से आएगी पहाड़ी व्यंजनों की खुशबू।
उत्तराखण्ड के पहाड़ी व्यंजन जहां स्वाद में भरपूर हैं वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं। यहां की मंडवे की रोटी, कंडाली का साग, फाणू, डुबुक, गहत की दाल, काले भट्ट, झंगोरे की खीर ये कुछ ऐसे नाम हैं जिनसे पहाड़ की खुशबू आती है। पहाड़ के इन्हीं उत्पादों को मंच देने की ऐसी ही शानदार कोशिश उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा की जा रही है।

Also Read....  ऊर्जा  क्षेत्र में आपदा से निपटने के लिए रणनीतिक जनसंपर्क जरूरी: कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों का मत।

अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने प्रदेश के सभी जनपद प्रभारियों एवं सेनानायकों को सर्कलुर जारी कर जनपद, इकाई, थाना/चैकियों एवं डिटैचमैन्ट पर चलने वाले भोजनालयों (मैस) में सप्ताह में एक बार उत्तराखण्डी भोजन (गढ़वाली/कुमाऊँनी) बनाये जाने हेतु निर्देशित किया है।
अशोक कुमार ने बताया कि

Also Read....  ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड का पारंपरिक खानपान गुणवत्ता और स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद लाभकारी माना गया है। इससे जहां एक ओर स्थानीय उत्पादनों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों को भी स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

Also Read....  Grand Opening of Grafest 26 at Graphic Era Students danced for hours to the folk tunes of Pandavaas

LEAVE A REPLY