CM योगी आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के अन्तर्गत लाभार्थियों को निःशुल्क एल0पी0जी0 कनेक्शन वितरित करेंगे

740
Voice of Uttarakhand

लखनऊ-  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ   25 अगस्त, 2021 को यहां ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के द्वितीय चरण के अन्तर्गत लाभार्थियों को निःशुल्क एल0पी0जी0 कनेक्शन वितरित करेंगे।

 

यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री  ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के द्वितीय चरण में विभिन्न जनपदों की लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न होगा।

 

‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के प्रथम चरण के तहत देश के 08 करोड़ से अधिक परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस प्रदान किए जा चुके हैं। प्रदेश में योजना से 1.47 करोड़ परिवार लाभान्वित हुए हैं। यह संख्या पूरे देश में सर्वाधिक है।