उर्मिला मातोंडकर कोरोना वायरस से संक्रमित

1383
Voice of Uttarakhand

मुंबई (भाषा) अभिनेत्री – राजनीतिक उर्मिला मातोंडकर ने रविवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और घर में पृथकवास में रह रही हैं।

उर्मिला (47) ने ट्विटर पर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी और आग्रह किया कि उनके संपर्क में जो भी लोग आए हैं, वे जांच करा लें। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई हूं। मैं ठीक हूं और घर पर पृथकवास में रह रही हूं। मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से तत्काल जांच कराने का आग्रह करती हूं। और आप सभी लोगों से यह भी अनुरोध है कि दीपावली के दौरान अपना ध्यान रखें।’’