Big News उत्तरकाशी – नाकुरी में खाई में गिरा वाहन SDRF ने किया सफल रेस्क्यू। 01 युवक की मौके पर मृत्यु

371
Voice of Uttarakhand

Uttarkashi –  आज दिनांक 03 मई 2022 को प्रातः 0430 बजे, जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी द्वारा अवगत कराया गया कि नाकुरी नामक स्थान पर एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी भरत सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन छोटा हाथी नंबर UK10CA1137 है। जिसमे 05 लोग सवार थे। जो कि बोन गांव में हुए शादी समारोह से मालती गांव की ओर जा रहे थे। नाकुरी नामक स्थान पर वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे 03 लोग घायल हो गए ।एक युवक स्वत: ही खाई से ऊपर आ गया व 01 युवक की मौके पर मृत्यु हो गई।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

एसडीआरएफ टीम द्वारा घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया व सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत मृत युवक के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घायलों के नाम : –

01. राजवीर पुत्र श्री जयवीर बिष्ट उम्र 30 वर्ष निवासी मालती उत्तरकाशी।
02. इमरान पुत्र श्री दलवीर निवासी मालती उत्तरकाशी।
03. जितेंद्र सिंह पुत्र श्री भूपेंद्र सिंह निवासी मालती उत्तरकाशी।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

मृतक का नाम :-
01. अरविंद रावत पुत्र श्री ज्ञानेंद्र उम्र 30 वर्ष निवासी मालती उत्तरकाशी।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी भरत रावत, आरक्षी श्रीकांत नोटियाल, सुनील, बलवंत, जसवेंद्र, कृष्णापाल, शीशपाल, पैरामेडिक्स आशीष, उपनल चालक सुमित नोटियाल शामिल रहे।