आदित्य और दीपज्योति के परिजनों ने विपिन बलूनी का जताया आभार

365
Voice of Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड क्रिकेट की अंडर-16 टीम में जगह बना आदित्य चक्रवर्ती और दीपज्योति चट्टोपाध्याय ने दून का मान बढ़ाया है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के परिजनों ने बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी और उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन का विशेष आभार जताया है।
आदित्य के पिता केके चक्रवर्ती ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस कमी है तो इन युवाओं को अपना हुनर दिखाने के लिए मंच की। इस कमी को दूर करने के लिए बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने सराहनीय कार्य किए हैं। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए वह उन्हें मंच प्रदान करने के लिए हर संभव कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि बलूनी क्रिकेट एकादमी का गठन कुछ ही साल पहले हुआ था जबकि मैदान को बने अभी एक साल का ही समय पूरा हुआ है। लेकिन इतने कम समय में एकादमी के कई खिलाड़ियों ने प्रदेश और देश के राज्यों में अपने बल्ले का जलवा दिखा उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। वहीं आदित्य की माता दीपांजलि चक्रवर्ती व दीपज्योति की माता रष्मिता चट्टोपाध्याय ने बताया कि बलूनी ग्रुप की ओर से दून के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए न सिर्फ मैदान बना एक मंच दिया, बल्कि कोरोना काल के मुश्किल समय में खिलाड़ियों से फीस न लेकर उन्होंने अभिभावकों को बड़ी राहत दी। उन्होंने आदित्य व दीपज्योति की इस सफलता का श्रेय उनके पहले कोच प्रदीप और अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी के संचालक आर पी ईश्वरन को भी दिया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी