सत्यनिष्ठा के सर्वोच्च मानकों को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार को रोकने हेतु टीएचडीसी ने चलाया जागरूकता अभियान

337
Voice of Uttarakhand

ऋषिकेश : टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा सत्यनिष्ठा के सर्वोच्च मानकों को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार को रोकने के लक्ष्य के अंतर्गत केन्द्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार ऋषिकेश व नरेंद्र नगरमें जागरूकता अभियान चलाया गया । यह अभियान 24 मई से 28 मई, 2023 तक उत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल जिले में ‘G-20 भ्रष्टाचार निरोधी कार्यसमूह’ (G-20 Anti-Corruption Working Group) की आगामी बैठक से पहले आयोजित किया गया |

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

इस अभियान के तहत, ऋषिकेश और नरेंद्र नगर के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में पोस्टर बनाने, निबंध लेखन, वाद-विवाद आदि जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तथा ऋषिकेश के प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी किया गया । विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित इस अभियान में लगभग 1700 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिसका उद्देश्य जनता को जागरूक करना और इससे जुड़े ज्ञान और मूल्यों की जरूरत को बढ़ावा देना था । इन मान्यताओं को स्थापित करके, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड भारत व पूरे विश्व के लिए एक उज्ज्वल भविष्य सृजित करने की आशा करता है।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

इस समय,उत्तराखंड में टिहरी बांध और एचपीपी(1000 मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी(400 मेगावाट), गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट और द्वारका में 63 मेगावाट की पवन विद्युत परियोजना,उत्तर प्रदेश के झांसी में 24 मेगावाट की ढुकवां लघु जल विद्युत परियोजना और केरल के कासरगोड में 50 मेगावाट की सौर विद्युत परियोजनाओं की कमीशनिंग के साथ 1587 मेगावाट की संस्थापित क्षमता हासिल कर टीएचडीसीआईएल देश में एक प्रमुख विद्युत उत्‍पादक है ।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू