कामधेनू ने ’वैदर क्लासिक ऐडवांस’ पेन्ट लांच किया

332
Voice of Uttarakhand

देहरादून। कामधेनू ग्रुप के ब्रांड कामधेनू पेन्ट्स ने ’वैदर क्लासिक ऐडवांस’ पेन्ट लांच करके अपने ऐक्स्टीरियर इमल्शन पोर्टफोलियो को मजबूत किया है, यह नया पेन्ट बरसाती मौसम में दीवारों को सुरक्षित करता है। यह नया इमल्शन ऐंटी डर्ट पिकअप और हाई एसआरआई वैल्यू पेश करता है और साथ ही पांच साल की वारंटी भी देता है।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

वैदर क्लासिक ऐडवांस एक इलास्टोमेरिक, सुपर प्रोटेक्टिव 100 प्रतिशत ऐक्रिलिक पेन्ट है जो सॉफ्ट शीन के साथ आता है और बाहरी दीवारों को धूल, गंदगी व चरम मौसमी परस्थितियों से बचाता है। यह उत्पाद जल प्रतिरोधी और ऐंटी डर्ट पिकअप खासियतों से युक्त है। वैदर क्लासिक ऐडवांस शुष्क या हल्के नम इलाकों में दीवारों पर लगाने के लिए आदर्श है।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

कामधेनू पेन्ट्स के प्रबंध निदेशक सौरभ अग्रवाल ने कहा कि हमारे उत्पाद इसलिए कामयाब रहे हैं क्योंकि हमने उचित कीमतों पर उत्तम गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रस्तुत किए हैं। कामधेनू ब्रांड के मानकों को बरकरार रखते हुए वैदर क्लासिक ऐडवांस न केवल दीवारों को चरम मौसमी परिस्थितियों से सुरक्षित करेगा बल्कि मुलायम चमक भी देगा। हम पूरी तरह आश्वस्त हैं की हमारे इस उत्पाद को भी हमारे ग्राहकों से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त होगी।’’

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त