रोडिक कंसल्टेंट्स के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक राज कुमार ने 22 वीं उत्तराखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

339
Voice of Uttarakhand

देहरादून : रोडिक कंसल्टेंट्स, अग्रणी इंजीनियरिंग एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टिंग कंपनी, को यह घोषणा करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है कि उनके चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक  राज कुमार ने 22 वीं उत्तराखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल उनके असाधारण प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करती है बल्कि बोर्डरूम के अतिरिक्त भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने की उनकी क्षमता को भी उजागर करती है।

राज कुमार ने कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले 50 मीटर रायफल प्रोन (एनआर) के मास्टर पुरुष वैयक्तिक वर्ग में मुकाबले में हिस्सा लिया जहां उनके सटीक निशाने, फोकस, और संकल्प के बूते उन्हें सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में उनकी सफलता उत्कृष्टता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है, यह एक ऐसा गुण है जिसने रोडिक कंसल्टेंट्स में उनके नेतृत्व को परिभाषित किया है।

इस शानदार विजय पर श्री राज कुमार ने कहा, “उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना और स्वर्ण पदक जीतकर घर लाना एक गौरव की बात है। शूटिंग हमेशा से मेरा जुनून रहा है, और इस मुकाम को हासिल करके मैं बहुत खुश हूं। मेरा मानना है कि खेल हो या व्यापार, अनुशासन और दृढ़ता सफलता की कुंजी हैं। मैं अपने परिवार, सहयोगियों और शूटिंग समुदाय के समर्थन के लिए उनका आभारी हूं”।

राज कुमार के कुशल नेतृत्व में रोडिक कंसल्टेंट्स एक अग्रणी इंडीनियरिंग और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टिंग कंपनी के तौर पर आगे बढ़ी है जिसकी साख देश भर में नवोन्मेषी व टिकाउ साल्यूशन्स प्रदान करने वाली बनी है।