ऋषिकेश- पशुलोक बैराज से एक अज्ञात शव को SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।

690
Voice of Uttarakhand

Rishikesh –  आज  एसडीआरएफ टीम को पुलिस चौकी बैराज ऋषिकेश से सूचना मिली कि पशुलोक बैराज के पास गंगा नदी में एक शव दिखाई दे रहा है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम तत्काल घटना स्थल के लिए पर पहुंची।

Also Read....  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस का कैंडल मार्च

एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम के कुशल रेस्क्यूरर आरक्षी किशोर कुमार को मय उपकरणों सहित बैराज में उतारा गया व कड़ी मशक्कत के बाद उक्त अज्ञात शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Also Read....  मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय

एसडीआरएफ टीम प्रभारी उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण द्वारा बताया गया कि शव एक पुरुष का है जो कि 08 से 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है। अज्ञात शव की शिनाख्त की कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Also Read....  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान